आज फिर रिया से पूछताछ करेगी सीबीआई, गौरव से भी होगी पूछताछ
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पहले दिन 10 घंटे, दूसरे दिन 7 घंटे और तीसरे दिन 9 घंटे की पूछताछ के बाद सीबीआई आज फिर सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती से अभिनेता के निधन के विषय में पूछताछ करेगी। इसके अलावा गौरव आर्या से भी पूछताछ होगी। गौरव और रिया चक्रवर्ती के बीच ड्रग कनेक्शन है। गौरव आर्या ने कल साफ कर दिया था कि वह सुशांत को नहीं जानते, केवल रिया को जानते हैं।
