आज है श्रद्धा कपूर का 34वां जन्मदिन, लता मंगेशकर से खास रिश्ता
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
3 मार्च 1987 को मुंबई में जन्मीं अभिनेता शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर का आज 34वां जन्मदिन है। 'आशिकी 2' फेम श्रद्धा कपूर के पिता शक्ति कपूर पंजाबी और मां शिवांगी कोल्हापुरी मराठी हैं। श्रद्धा कपूर के भाई का नाम सिद्धांत कपूर है और जानी-मानी अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरी श्रद्धा कपूर की मौसी हैं। श्रद्धा का प्रसिद्ध गायिका लता मंगेशकर से भी रिश्ता है। उनके दादा लता के कजिन थे।
