आज है अभिजीत भट्टाचार्य का जन्मदिन, 90 के दशक में गाए कई जादुई गाने
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: shortpedia
90 के दशक के सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य आज अपना 63वां जन्मदिन मना रहे हैं। अभिजीत भट्टाचार्य का जन्म 30 अक्तूबर 1958 को उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुआ। बंगाली परिवार में जन्मे अभिजीत चार भाई-बहनों में सबसे छोटे हैं। उन्हें बचपन से ही गायिकी का शौक था। 1970 से ही उन्होंने स्टेज पर परफॉर्मेंस देनी शुरू कर दी थी। अभिजीत ने कई गैर-फिल्मी पॉप म्यूजिक एल्बम भी रिकॉर्ड किए हैं।
