आज है आदित्य नारायण का जन्मदिन, सिंगिंग में सफल नहीं हुए तो बन गए होस्ट
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आदित्य नारायण का जन्म 6 अगस्त 1987 को मुंबई में हुआ। उनके पिता उदित नारायण और माता दीपा नारायण हैं। उनकी शिक्षा-दीक्षा मुंबई में ही हुई। आदित्य ने बहुत ही कम उम्र में अपना सिंगिंग करियर शुरू कर दिया था। उन्होने महज चार साल की उम्र में पहली बार गाना गाया। आदित्य बचपन में 'लिटिल वंडर्स' प्लेटफॉर्म पर गाया करते थे। उन्होने कल्याणजी वीरजी शाह से गायिकी की ट्रेनिंग ली।
