आज है अनन्या पांडे का 22वां बर्थडे, इन दिनों विजय देवरकोंडा के साथ कर रही हैं फिल्म
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
30 अक्टूबर, 1998 को जन्मीं अनन्या पांडे 22वां बर्थडे मना रही हैं। चंकी पांडे की बेटी अनन्या ने धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से ग्रेजुएशन पूरी करके करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से डेब्यू किया था। उन्होंने 'पति पत्नी और वो' और 'खाली पीली' जैसी फिल्मों में अलग अलग किरदार निभा कर अपने अभिनय को साबित किया। फिलहाल अनन्या पांडे दक्षिण भारतीय अभिनेता विजय देवरकोंडा के साथ एक प्रोजेक्ट में बिजी हैं।
