आज है अनुराग कश्यप का बर्थडे, आज तक रिलीज़ नहीं हुई पहली फिल्म
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अनुराग कश्यप, ऐसे डायरेक्टर हैं, जिनकी फिल्में लीक से हटकर होती हैं। 10 सितम्बर 1974 को गोरखपुर में जन्मे अनुराग कश्यप का आज जन्मदिन है। पहली बार 'सत्या' के लिए अनुराग कश्यप को कहानी लिखने का मौका मिला था। अनुराग ने बतौर डायरेक्टर अपने करियर की शुरुआत साल 2003 में अपनी पहली फिल्म 'पांच' से की थी। हालांकि, ये फिल्म आज तक सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हुई। उसके बाद उन्होंने कई बेहतरीन फ़िल्में दी हैं।
