आज 39वां जन्मदिन मना रहीं 'देवसेना', 'बाहुबली' संग अफेयर को लेकर चर्चाओं में रहीं
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आज देवसेना यानी दक्षिण भारतीय अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी का 39वां जन्मदिन है। फिल्मों में आने से पहले अनुष्का यानी स्वीटी शेट्टी एक योगा टीचर थीं। प्रभास के साथ सालों तक उनके अफेयर की चर्चा रही। हालांकि अनुष्का कहती हैं कि प्रभास उनके वैसे दोस्त हैं जिनसे वो सुबह 3 बजे तक बात कर सकती हैं। अनुष्का ने साल 2005 में फिल्म 'सुपर' से डेब्यू किया था। अनुष्का की सबसे बड़ी हिट 'बाहुबली 2' ही रही।
