आज है अभिनेता आशुतोष राणा का जन्मदिन, दक्षिण भारतीय फिल्मों में भी हैं मशहूर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
10 नवंबर 1967 को पैदा हुए अभिनेता आशुतोष राणा का आज जन्मदिन है। फिल्म संघर्ष में आशुतोष राणा ने ऐसे किन्नर का किरदार निभाया जो बच्चों की बलि देकर अमरत्व को प्राप्त करना चाहता है। लज्जा शंकर पांडे का चीखना, पागलपन, सनकीपन इतना जबरदस्त था कि वो हिंदी सिनेमा के सबसे खतरनाक विलेन में शामिल हो गया। हिंदी सिनेमा के अलावा आशुतोष राणा दक्षिण भारतीय फिल्मों में भी सक्रिय हैं।
