Birthday Special: आयुष्मान को जब करना पड़ा था कास्टिंग काउच का सामना
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
लीक से हटकर किरदार निभाने वाले आयुष्मान खुराना का आज जन्मदिन है। उन्होंने बधाई हो, ड्रीम गर्ल, शुभ मंगल ज्यादा सावधान, आर्टिकल 15 जैसी फिल्में कीं। आयुष्मान करियर के शुरूआती दिनों के बारे में बताते हैं कि- 'एक बार एक कास्टिंग डायरेक्टर ने मुझसे प्राइवेट पार्ट दिखाना को कहा था। ये सुनकर मैंने उस प्रोजेक्ट को मना कर दिया।' सबसे पहले वो 2004 में रोडीज में दिखे। 2012 में 'विक्की डोनर' से बॉलीवुड डेब्यू किया।
