आज है भूमि का बर्थडे, पिता थे महाराष्ट्र के मंत्री, मां ने की हरियाणवी फिल्में
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Her Zindagi
18 जुलाई 1989 को मुंबई में जन्मी भूमि ने बतौर अभिनेत्री ‘दम लगा के हईशा’ से डेब्यू किया। उन्होंने ‘टॉयलेट-एक प्रेम कथा’, ‘शुभ मंगल सावधान’, ‘सांड की आंख’, ‘बाला’, ‘पति पत्नी और वो’ जैसी फिल्में कीं। जल्द उनकी फिल्म 'रक्षाबंधन' आएगी। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री रहे सतीश पेडनेकर जिनकी कैंसर की वजह से 24 मार्च 2011 को मृत्यु हो गई, भूमि के पिता थे। उनकी माता सुमित्रा हुड्डा हरियाणवी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
