सेलिना जेटली का जन्मदिन आज, 2001 में जीता था फेमिना मिस इंडिया कॉन्टेस्ट
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
24 नवंबर 1981 को जन्मी अभिनेत्री सेलिना जेटली का आज 39वां जन्मदिन है। सेलिना ने 2001 में फेमिना मिस इंडिया कॉन्टेस्ट जीता। इसके बाद उनका बॉलीवुड करियर शुरू हुआ। 2003 में उन्होंने फिरोज खान के निर्देशन में बनी फिल्म 'जानशीन' से डेब्यू किया। सेलिना आखिरी बार 2011 में 'थैंक यू' फिल्म में दिखीं। 2011 में सेलिना ने बिजनेसमैन पीटर हाग से शादी की। सेलिना ने 2012 में जुड़वां बच्चों विराज और विंस्टन को जन्म दिया।
