आज है दीपिका पादुकोण का जन्मदिन, कमाई इतनी कि फोर्ब्स की लिस्ट में भी बना चुकी हैं जगह
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
ओम शांति ओम से फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने वालीं दीपिका आज अपना 36वां जन्मदिन मनाएंगी। टॉप पेड एक्ट्रेस दीपिका आज करोड़ों रुपये की मालकिन हैं। बेशुमार कमाई के चलते दीपिका फोर्ब्स की लिस्ट में भी जगह बना चुकी हैं। वो साल 2018 में रणवीर सिंह के साथ शादी के बंधन में बंधीं। बता दें वो लग्जरी लाइफस्टाइल जीती हैं। कारों के अलावा अभिनेत्री महंगे बैग्स की भी शौकीन हैं।
