आज है दिलीप साहब का जन्मदिन, मधुबाला संग इसलिए हुआ रिश्ता खत्म
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
11 दिसंबर 1922 को पेशावर में जन्में दिलीप कुमार का आज जन्मदिन है। उन्हें 'ट्रेजडी किंग' और 'द फर्स्ट खान' कहा जाता है। दिलीप साहब ने सायरा बानो से शादी की। इससे पहले अभिनेत्री मधुबाला के पिता को उनका रिश्ता मंजूर नहीं था। उन्हें भारतीय फ़िल्मों के सर्वोच्च सम्मान दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें पाकिस्तान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान निशान-ए-इम्तियाज़ से भी सम्मानित किया गया है।
