बर्थडे स्पेशल: सनी देओल के चलते राजेश खन्ना से 27 साल अलग रहीं डिंपल कपाड़िया!
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: India marks
8 जून 1957 को मुंबई में जन्मी डिंपल कपाड़िया का आज जन्मदिन है। 16 साल की उम्र में उन्होंने 'बॉबी' से डेब्यू किया। डिंपल ने 1973 में खुद से 15 साल बड़े राजेश खन्ना से शादी की। ट्विंकल और रिंकी के जन्म के बाद वो एक्टिंग करना चाहती थीं। काका ने नहीं माना तो अलग हुईं। सनी देओल के साथ उनके अफेयर के चर्चे थे। लेकिन काका के अंतिम वक्त में वो उनके साथ रहीं।
