आज है डिंपल कपाड़िया का बर्थडे, 27 साल अलग रहने के बावजूद नहीं लिया था राजेश खन्ना से तलाक
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
8 जून 1957 को जन्मीं और 16 साल की उम्र में फिल्मी दुनिया में कदम रखने वाली डिंपल कपाड़िया का आज बर्थडे है। डिंपल 1973 में पहली बार 'बॉबी' फिल्म में नजर आई थीं। वो अपने दौर की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक हैं। वो ट्विंकल खन्ना की मां और अक्षय कुमार की सास हैं। बता दें राजेश खन्ना से 15 साल छोटी डिंपल शादी करके 9 साल साथ रहीं और 27 साल अलग रहीं।
