संघर्षों से लड़कर "बैडमैन" बने गुलशन ग्रोवर, मुफलिसी में बेचते थे घर-घर जाकर सामान
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आज बॉलीवुड के 'बैडमैन' गुलशन ग्रोवर का जन्मदिन है। 400 से ज्यादा फिल्में करने वाले गुलशन ग्रोवर ने 'हम पांच' से से डेब्यू किया। 'सदमा' और 'अवतार' से उन्हें पहचान मिली। बकौल गुलशन ग्रोवर, मुफलिसी के दिनों में वो हर सुबह घर से दूर बड़ी-बड़ी कोठियों में कभी डिटर्जेंट पाउडर, तो कभी फिनाइल की गोलियां, तो कभी पोछे बेचा करते थे। जब एक्टिंग के लिए मुंबई आए, तब भी कई बार भूखे ही सोना पड़ा।
