आज है गुरूदत्त की जन्मतिथि, उनकी फिल्म प्यासा हुई थी 100 सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में शामिल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
हिंदी सिनेमा के महान निर्माता-निर्देशक-अभिनेता वसंत कुमार शिवशंकर पादुकोण उर्फ गुरूदत्त का जन्म आज ही 1925 में मंगलुरू में हुआ। 15 वर्ष की उम्र में नृत्य सीखा। सोलह वर्ष की उम्र में मिल में नौकरी की। उसके बाद मुंबई में फिल्मों में काम किया। प्यासा, कागज के फूल, साहिब बीबी और गुलाम, चौहदवी का चांद उनकी बेहतरीन फिल्में रहीं। प्यासा को 100 सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में गिना गया। 10 अक्टूबर 1964 को उनका निधन हुआ।
