आज 82वां बर्थडे मना रहीं हेलन, उनके आइटम नंबर होते थे फिल्मों की जान
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
21 नवंबर 1938 को जन्मीं अभिनेत्री हेलन आज अपना 82वां जन्मदिन मना रही हैं। वो आखिरी बार फिल्म 'हीरोइन' में दिखीं। उनके आइटम नंबर फेमस थे। 19 साल की उम्र में उन्हें 'हावड़ा ब्रिज' के गाने 'मेरा नाम चिन चिन चू' से ब्रेक मिला। 1957 में उन्होंने 27 साल बड़े डायरेक्टर पीएन अरोड़ा से शादी की। लेकिन 16 साल बाद दोनों का तलाक हुआ। फिर उन्होंने सलमान खान के पिता सलीम खान से शादी की।
