आज 38 साल के हुए जूनियर एनटीआर, बर्थडे से पहले फैंस की ये खास अपील
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
तारक और जूनियर एनटीआर जैसे नामों से पसंद किए जाने वाले नंदमुरी तारक रामा राव आज पूरे 38 साल के हो चुके हैं। एक्टर ने 'स्टूडेंट नं 1', 'राखी', 'सिम्हाद्री', 'टेंपर', 'जनता गैराज' और बादशाह जैसी कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। बहुत जल्द रामचरण के साथ निर्देशक एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर में दिखेंगे। बर्थडे से पहले अभिनेता ने फैन्स से घर पर रहकर लॉकडाउन रूल्स फॉलो करने को कहा।
