आज है गुजरे जमाने की अदाकारा माला सिन्हा का जन्मदिन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आज गुजरे जमाने की अदाकारा माला सिन्हा का जन्मदिन है। 11 नवंबर 1936 में कोलकाता में जन्मी माला का असली नाम आल्डा सिन्हा है। उन्होंने हिंदी के अलावा बंगाली और नेपाली भाषा में भी कई फिल्में कीं। 50, 60 और 70 के दशक में माला सिन्हा हिंदी सिनेमा की टॉप अभिनेत्रियों में से थीं। फिल्मों में काम करने से पहले वह रेडियो के लिए गाती थीं। उन्होंने साल 1994 में आखिरी फिल्म जिद की थी।
