आज है मणिरत्नम का बर्थडे, तमिल और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को दी कई सफल फिल्में
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Wikipedia
2 जून 1956 में जन्में मणिरत्नम आज अपना 65वां जन्मदिन मना रहे हैं। पद्मश्री से सम्मानित मणिरत्नम ने तमिल और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक सफल फिल्में दी हैं। उन्होंने 1983 में 'पल्लवी अनु पल्लवी' से अपनी शुरुआत की थी, जबकि हिंदी सिनेमा में उन्होंने 1998 में फिल्म 'दिल से' को पहली बार निर्देशित किया था। बॉलीवुड में भी उन्होंने रोजा, गुरू और बॉम्बे जैसी फिल्में बनाईं।
