आज 46वां जन्मदिन मना रहीं हैं अभिनेत्री मोनिका बेदी, कभी अंडरवर्ल्ड डॉन अबु सलेम संग लव अफेयर के चलते बटोरी थीं सुर्खियां
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
18 जनवरी 1975 को जन्मीं मोनिका बेदी आज 46वां जन्मदिन मना रही हैं। मोनिका बेदी अंडरवर्ल्ड डॉन अबु सलेम संग लव अफेयर के चलते काफी चर्चाओं में रही थीं। 1998 में मोनिका पहली दफा फोन पर अबु सलेम के संपर्क में आईं। मोनिका दुबई में थीं, फोन पर अबू द्वारा उन्हें दुबई में एक स्टेज शो करने का ऑफर मिला था। 18 सितंबर 2002 को मोनिका बेदी और अबू सलेम पुर्तगाल में गिरफ्तार हुए थे।
