आज है नवाजुद्दीन सिद्दीकी का बर्थडे, 'लक्ष्मण लोपेज' से करेंगे हॉलीवुड डेब्यू, लीड रोल निभाएंगे
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Siasat
19 मई 1974 को मुजफ्फरपुर के पास बसे एक गांव बुढ़ाना में जन्मे एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी का आज जन्मदिन है। इस बीच खबर है कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी अमेरिकन फिल्म 'लक्ष्मण लोपेज' में लीड रोल प्ले करेंगे। क्रिसमस पर आधारित फिल्म का निर्देशन रोबर्टो जिरौल्ट करेंगे। शूटिंग अमेरिका में इस साल के आखिरी तक शुरू होगी। नवाज ने मंगलवार को कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 में रेड कार्पेट पर वॉक भी किया।
