बर्थडे स्पेशल: 20 दिनों तक गाजर और कॉफी के जरिए ही जिंदा रहे राजकुमार राव
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आज अभिनेता राजकुमार राव का जन्मदिन है। राजकुमार किसी भी कैरेक्टर को गहराई से समझकर निभाते हैं। फिल्म ट्रैप्ड के दौरान उन्होंने 20 दिनों तक गाजर और कॉफी ही ली। उन्होंने कैरेक्टर को गहराई से समझने के लिए तब खाना तक छोड़ दिया था। राजकुमार राव ने शादी में जरूर आना, शाहिद, स्त्री, न्यूटन, जैसी फिल्में की हैं। अभिनेत्री पत्रलेखा उनकी गर्लफ्रेंड हैं। उनका बॉलीवुड डेब्यू 2010 में फिल्म लव सेक्स और धोखा से हुआ।
