आज है राणा दग्गुबाती का जन्मदिन, दमदार अभिनय से भल्लालदेव के किरदार को किया था जीवंत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
राणा दग्गुबाती का आज जन्मदिन है। 14 दिसंबर 1984 को जन्में राणा तेलुगु फिल्म निर्देशक डी सुरेश बाबू के बेटे हैं। राणा अच्छे फोटोग्राफर भी हैं। बीते दिनों ब्लड प्रेशर और हार्ट के चारों ओर कैल्सिफिकेशन होने के चलते उनकी किडनी फेल हुई। 2010 में तेलुगु फिल्म 'लीडर' से डेब्यू करके अब तक वह कई हिंदी और तेलुगु फिल्मों में दिखे। इसके अलावा अगस्त 2020 में उन्होंने गर्लफ्रेंड मिहीका बजाज के साथ सात फेरे लिए।
