बतौर मॉडल करियर शुरू करने वाली रवीना टंडन का आज है बर्थडे, अक्षय के साथ था अफेयर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
26 अक्तूबर 1974 को मुंबई में जन्मीं रवीना टंडन का आज बर्थडे है। मॉडलिंग से करियर शुरू करने वाली रवीना के पिता रवि टंडन निर्देशक हैं। रवीना ने 1991 में 'पत्थर के फूल' से बॉलीवुड डेब्यू किया। जिसके लिए उन्हें फिल्मफेयर का न्यू फेस ऑफ द ईयर का अवॉर्ड मिला। उन्होंने मोहरा, दिलवाले, लाडला जैसी हिट फिल्में कीं। अक्षय से अलग होकर रवीना ने फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर अनिल थडानी से 22 फरवरी 2004 को शादी की।
