x

रामायण को अपने सुरों में बांधने वाले रविंद्र जैन की आज है जन्मतिथि

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

'रामायण' की आवाज बन लोगों के दिलों में बसने वाले रवींद्र जैन की आज जन्मतिथि है। 28 फरवरी 1944 को अलीगढ़ में जन्मे रवींद्र बचपन से नेत्रहीन थे लेकिन संगीत से उनका गहरा नाता था। सात भाई-बहनों में तीसरे नंबर के रवींद्र ने अपनी सुरीली आवाज से दर्शकों का दिल जीता था। रामानंद सागर की रामायण में जिस मधुर आवाज को सुनकर श्रोता मंत्रमुग्ध हो जाया करते थे वो आवाज रवींद्र जैन की ही थी।