आज है सामंथा रूथ प्रभु का जन्मदिन, सबसे सफल साउथ इंडियन अभिनेत्रियों में होती है गिनती
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Pinkvilla
28 अप्रैल 1987 में तमिलनाडु के चेन्नई में जन्मी सामंथा रूथ प्रभु किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। सामंथा अपने फिल्मी करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उनकी फिल्म मर्सल ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। टॉलीवुड की सबसे सफल अभिनेत्रियों में उनकी गिनती होती है। बीते साल 2 अक्टूबर को उनका और उनके अभिनेता पति नागा चैतन्य का तलाक हुआ।
