आज है शाहिद कपूर का जन्मदिन, जल्द फिल्म जर्सी में आएंगे नजर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: India TV News
25 जनवरी 1981 को पंकज कुमार और नीलिमा अजीम के घर जन्मे शाहिद कपूर आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। शाहिद जब 3 साल के थे तभी उनके माता-पिता का तलाक हो गया। शाहिद ने करियर की शुरुआत में कई एड फिल्मों में काम किया। फिल्म इश्क विश्क से उन्होंने डेब्यू किया। फिदा, दिल मांगे मोर, जब वी मेट, कमीने, हैदर, कबीर सिंह जैसी उनकी फिल्में काफी पसंद की गईं।
