Shriya Saran Birthday: पहली म्यूजिक वीडियो से रातोंरात चमकीं किस्मत, फिर रामोजी ने किया साइन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
देहरादून में जन्मीं एक्ट्रेस श्रिया सरन का आज जन्मदिन है। श्रिया ने मां से ही कथक और राजस्थानी लोक नृत्य की ट्रेनिंग ली। श्रिया पहली बार म्यूजिक वीडियो 'थिरकती क्यूं हवा' में नजर आईं। गाना देखकर निर्माता-निर्देशक रामोजी ने उन्हें अपनी फिल्म 'इस्थम' के लिए साइन कर लिया था। उन्होंने तमिल तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम की कई फिल्मों में अभिनय किया। श्रिया फिलहाल पति एंड्रे कोसचीव संग विदेश में हैं।
