आज है तनुश्री दत्ता का बर्थडे, नाना पाटेकर पर लगा चुकी हैं छेड़छाड़ का आरोप
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: news ncr
आज एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का जन्मदिन है। 19 मार्च 1984 को जमशेदपुर में बंगाली परिवार में जन्मीं तनुश्री ने 2005 में फिल्म 'आशिक बनाया आपने' से डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने 'चॉकलेट', 'भागम भाग', 'ढोल' और 'गुड बॉय बेड बॉय' जैसी फिल्में कीं और कई विज्ञापनों में भी दिखीं। उन्होंने मीटू मूवमेंट के दौरान आरोप लगाया कि 'हॉर्न ओके' के सेट पर नाना पाटेकर ने उनसे छेड़छाड़ की थी।
