आज है 'थला' अजित कुमार की पत्नी शालिनी का बर्थडे, अलैपायुथे की शूटिंग के दौरान हुआ था प्यार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: pinkvilla
20 नवंबर 1980 को त्रिवेंद्रम में जन्मीं शालिनी कुमार का आज जन्मदिन है। शालिनी, 'थला' अजित कुमार की पत्नी हैं जोकि तमिल सुपरस्टार हैं। शालिनी ने महज 3 साल की उम्र में सुपरस्टार मोहनलाल की फिल्म एंटे ममत्तिक्कुट्टियामक्कू में काम किया था। उन्होंने मलयालम, तमिल और तेलुगु में 80 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया। 1999 में शालिनी ने अजित को डेट करना शुरू किया और 2000 में शादी की।
