46 साल के हुए थलापति विजय, बर्थडे पर मास्टर का पोस्टर रिलीज, अपनी फैन से की थी शादी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
तमिल सुपरस्टार थलापति विजय आज 46 साल के हुए। उनका पूरा नाम जोसेफ विजय चंद्रशेखर है, लेकिन फैंस उन्हें थलापति विजय के नाम से जानते हैं। बतौर अभिनेता विजय की पहली फिल्म 1992 की 'नालया थीरपू' थी। असल जिंदगी में उन्होंने अपनी ही एक फैन से शादी की। दरअसल संगीता यूके में रहती थीं और विजय की बड़ी फैन थीं। आज विजय की फिल्म 'मास्टर' का पोस्टर भी सामने आया।
