आज है छोटे पर्दे की एक्ट्रेस जिया मानेक का 34वां जन्मदिन, गोपी बहू बनकर घर-घर में बनाई पहचान
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
टीवी एक्ट्रेस जिया मानेक आज अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। अहमदाबाद में जन्मीं जिया 'साथ निभाना साथिया' में निभाए किरदार गोपी बहू के लिए घर-घर में पहचानी जाती हैं। पर्दे पर बेहद संस्कारी जिया रियल लाइफ में काफी बोल्ड और खूबसूरत हैं। जिया ने साथ निभाना साथिया के बाद रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' में हिस्सा लिया था। जिया टीवी शो 'जीनी और जूजू' में नजर आ चुकी हैं।
