आज 37वां जन्मदिन मना रहे हैं राणा दग्गुबाती, अभिनेता के साथ साथ है अच्छे फोटोग्राफर भी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: shortpedia
'बाहुबली' के भल्लाल देव उर्फ राणा दग्गुबाती का आज 37वां जन्मदिन है। राणा दग्गुबाती का जन्म 14 दिसंबर 1984 को हुआ। राणा साउथ फिल्मों के सुपरस्टार हैं। अभिनेता होने के साथ-साथ राणा एक अच्छे फोटोग्राफर भी हैं। उनके पिता डी सुरेश बाबू तेलुगु सिनेमा के निर्देशक हैं। राणा अपने दाएं आंख से देख नहीं सकते। उन्हें दायां आंख बचपन में किसी ने डोनेट किया था जिसमें रोशनी कभी नहीं रही।
