अभिनेत्री पद्मा लक्ष्मी का आज है जन्मदिन, 5 भाषाओं की हैं जानकार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Insider
पद्मा लक्ष्मी राइटर, एक्टर, मॉडल, टीवी होस्ट, प्रोडूसर और मास्टर शेफ हैं। आज उनका जन्मदिन है। उनका जन्म 1 सितंबर 1970 को चेन्नई के अयंगर ब्राह्मण परिवार में हुआ था। पद्मा के माता-पिता जब अलग हुए तब वो केवल एक साल की थीं। जिसके बाद उनका बचपन न्यूयॉर्क में बीता। पति से अलगाव के बाद पद्मा की मां न्यूयॉर्क में ही बस गई थीं। पद्मा लक्ष्मी इंग्लिश, हिंदी, तमिल, स्पेनिश और इतालवी भाषा बोलती हैं।
