आज है 'खोसला का घोसला' फेम विनय पाठक का बर्थडे, सुलक्षणा पंडित 68 साल की हुईं
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instagram
सिनेमा में 20 साल गुजार चुके विनय पाठक आज 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। 12 जुलाई 1968 में धनबाद में जन्में अभिनेता विनय पाठक भोजपुर में पले-बढ़े हैं। उनके अलावा, 70 और 80 के दशक की जानी-मानी अभिनेत्री और गायिका रहीं सुलक्षणा पंडित का भी आज जन्मदिन है। उनका जन्म 12 जुलाई 1954 को छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में मशहूर संगीत घराने में प्रताप नारायण पंडित के घर में हुआ था।
