आज है मेघना गुलजार, अलवीरा खान और वेंकटेश दग्गुबाती का जन्मदिन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: twitter
आज कई फिल्मी सितारों का जन्मदिन है। बॉलीवुड की सबसे प्रतिभावान महिला निर्देशकों में मेघना गुलजार का आज जन्मदिन है। वह मशहूर गीतकार-निर्देशक गुलजार और अभिनेत्री राखी की बेटी हैं। उनके अलावा, सलमान खान की बहन अलवीरा खान का भी आज जन्मदिन है। तेलुगू सुपरस्टार वेंकटेश दग्गुबाती आज अपना 62वां जन्मदिन मना रहे हैं। 13 दिसंबर 1960 में जन्मे अभिनेता ने महज 11 साल की उम्र में डेब्यू किया था।
