बॉलीवुड फिल्मों के दमदार विलेन थे प्राण, 350 से ज्यादा फिल्में कीं
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Filmfare
350 से अधिक फिल्मों में अपनी दमदार आवाज से छह दशक तक फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव रहे एक्टर प्राण का आज 102वां जन्मदिन है। प्राण का पूरा नाम प्राण किशन सिकंद था। प्राण का जन्म 12 फरवरी, 1920 को पुरानी दिल्ली के बल्लीमारान इलाके में बसे एक रईस परिवार में हुआ था। साल 1942 में उन्होंने हिंदी सिनेमा में कदम रखा। उन्होंने ज्यादातर फिल्मों में विलेन का रोल निभाया था।
