आज है टैलेंटेड एक्टर राजकुमार राव का जन्मदिन, इस फिल्म से किया था डेब्यू
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
31 अगस्त 1984 को हरियाणा के गुड़गांव में जन्मे राजकुमार राव का आज जन्मदिन है। 2010 की फिल्म 'लव सेक्स और धोखा' से डेब्यू किया। उसके बाद 'रागिनी एमएमएस 2' और ' गैंग्स ऑफ वासेपुर पार्ट 2' जैसी फिल्मों में सपोर्टिंग रोल में दिखे। 'काय पो चे' से उन्हें पहचान मिली। राजकुमार राव मार्शल आर्ट में ब्लैक बेल्ट हैं। इसके अलावा उन्होंने डांस में भी महारत हासिल की हुई है।
