कन्नड़ सिनेमा के इस दिग्गज अभिनेता को कभी चंदन तस्कर वीरप्पन ने कर लिया था अगवा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
12 अप्रैल 2006 को दुनिया को अलविदा कहने वाले कन्नड़ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता डॉ. राजकुमार की आज डेथ एनिवर्सरी है। 24 अप्रैल 1929 को जन्मे राजकुमार, अभिनेता शिवा राजकुमार और दिवंगत अभिनेता पुनीत राजकुमार के पिता थे। राघवेंद्र राजकुमार, लक्ष्मी, पूर्णिमा भी उनके ही बच्चे हैं। थिएटर आर्टिस्ट के रूप में करियर शुरू करने वाले सिंगनल्लूर पुट्टस्वामैया मुत्तुराज को 1954 में कन्नड़ फिल्म 'बेदरा कन्नप्पा' से ब्रेक मिला था।
