आज है उर्वशी ढोलकिया का बर्थडे, 16 की उम्र में शादी, 17 की उम्र में जुड़वा बच्चे और 18 की उम्र में तलाक
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: bollywood dadi
9 जुलाई 1978 को जन्मीं उर्वशी ढोलकिया आज 44 साल की हो चुकी हैं। टीवी धारावाहिक 'कसौटी जिंदगी के' में कोमोलिका का किरदार निभाकर अपनी पहचान बनाने वाली उर्वशी की 16 साल की उम्र में शादी हुई। वो 17 साल की उम्र में दो जुड़वा बेटे सागर और क्षितिज की मां बनीं। शादी के 2 साल बाद उनका तलाक हो गया। उन्होंने बतौर सिंगल पेरेंट ही बच्चों को पाला-पोसा था।
