आज है विल स्मिथ का बर्थडे, कम उम्र में ही कमाई अपार संपत्ति, भारतीय संस्कृति से है खास लगाव
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: bioggraphy
आज हॉलीवुड अभिनेता विल स्मिथ का जन्मदिन है। 25 सितंबर 1968 को फिलाडेल्फिया पेन्सिलवेनिया में जन्मे विल रैपर भी हैं। उनका पूरा नाम विलियम कैरल स्मिथ जूनियर है। उन्होंने 12 वर्ष की उम्र से ही रैप गाना शुरू कर दिया था। उनकी कुल संपत्ति करीब 350 मिलियन डॉलर है। विल ने दो शादियां कीं। उन्होंने जैडा पिंकेट स्मिथ से दूसरी शादी की। वो भारतीय संस्कृति से खासा लगाव रखते हैं।