1962 में आज ही के दिन पहली बार दुनिया के सामने आया स्पाइडरमैन; स्टेन ली और स्टीव डिटको की थी क्रिएशन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अब तक स्पाइडरमैन पर कई फिल्में बन चुकी हैं और कई कार्टून सीरियल भी बन चुके हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पहली बार स्पाइडरमैन कैरेक्टर लोगों के सामने कब आया था। आपको बता दें आज ही के दिन साल 1962 में स्पाइडरमैन पहली बार अमेजिंग फैंटेसी नामक कॉमिक्स में नजर आया था। इस काल्पनिक सुपर हीरो को लेखक-संपादक स्टेन ली और लेखक-कलाकार स्टीव डिटको ने डिजाइन किया था।
