ड्रग्स केस: आज अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड से पूछताछ कर रही एनसीबी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आज एनसीबी अभिनेता अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियड्स से पूछताछ कर रही है। बीते दिनों एनसीबी ने रामपाल के घर भी छापेमारी की। इस दौरान अभिनेता के घर से लैपटॉप और कुछ मोबाइल फोन जांच के लिए जब्त किए गए थे। उससे पहले एनसीबी ने पिछले महीने रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला के भाई अगिसिलाओस डेमेट्रिएड्स को ड्रग्स के मामले में गिरफ्तार किया था। अगिसिलाओस के पास से हशीश और अल्प्राजोलम की टैबलेट्स मिली थीं।
