टॉलीवुड निर्माता गोरंटला राजेंद्र प्रसाद का 86 साल की उम्र में निधन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Filmibeat
टॉलीवुड निर्माता गोरंटला राजेंद्र प्रसाद का 7 जुलाई को निधन हो गया है। परिवार के सदस्यों के अनुसार लंबी बीमारी के बाद उन्होंने अंतिम सांस ली। अनुभवी निर्माता ने 86 साल की उम्र दुनिया को अलविदा कह दिया। राजेंद्र प्रसाद के निधन की खबर सुन पूरा टॉलीवुड उद्योग सदमे में है। एक दिन पहले ही दक्षिण फिल्म इंडस्ट्री से संपादक गौतम राजू के निधन की भी खबर सामने आई थी।
