अब टीवी पर नहीं बड़े पर्दे पर दिखाई देगी Tom and Jerry की धमाचौकड़ी, ट्रेलर हुआ रिलीज
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
90 के दशक का फेवरेट कार्टून शो टॉम एंड जैरी अब बड़े पर्दे पर दिखाई देने वाला है। दरअसल मंगलवार को टॉम एंड जेरी नाम के ऑफिशियल ट्विटर पेज ने इस ट्रेलर को रिलीज किया है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि इस बार फिर टॉम एंड जेरी के बीच गजब की लड़ाई होगी। टॉम एंड जेरी अमेरिका के शहर न्यू यॉर्क में उधम मचाते दिखेंगे। यह फिल्म अगले साल 2021 में रिलीज होगी।
