x

क्रिसमस की छुट्टियां मनाकर लौटे टॉम क्रूज, शुरू हुई 'मिशन इंपॉसिबल 7' की शूटिंग

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

क्रिसमस की छुट्टियां मनाकर हॉलीवुड अभिनेता टॉम क्रूज फिल्म 'मिशन इंपॉसिबल 7' की शूटिंग पर वापस लौटे। बता दें फिल्म की शूटिंग पहले से ही कोरोना महामारी के चलते निर्धारित समय से ज्यादा वक्त ले चुकी है। कोरोना की मार भी फिल्म की यूनिट पर पड़ी थी। हालांकि टॉम बतौर निर्माता फिल्म कलाकारों और फिल्म के कर्मचारियों की सेहत का ध्यान पूरी ईमानदारी से रखने की कोशिश कर रहे हैं।