फरहान स्टारर 'तूफान' का टीजर रिलीज़, गुंडे के बॉक्सर बनने के सफर को दिखाएगी फिल्म
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: YouTube
फरहान अख्तर स्टारर 'तूफान' का टीजर शुक्रवार को रिलीज़ हुआ। 'भाग मिल्खा भाग' फेम डायरेक्टर राकेश ओम प्रकाश मेहरा की फिल्म में फरहान बॉक्सर की भूमिका में दिखेंगे। जबकि मृणाल ठाकुर उनकी गर्लफ्रेंड और परेश रावल उनके कोच होंगे। प्रथम दृष्टया ये कहानी एक गुंडे के बॉक्सर बनने के सफर को उजागर करेगी। 21 मई को रिलीज़ होने जा रही इस फिल्म में विजय राज की भी अहम भूमिका है।
