x

21 मई को अमेज़न प्राइम वीडियो पर 240 देशों में प्रीमियर होगी 'तूफान'

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Twitter

राकेश ओमप्रकाश मेहरा निर्देशित और फरहान अख्तर अभिनीत फिल्म 'तूफान' थियेटर्स की बजाय 21 मई, 2021 को अमेज़न प्राइम वीडियो पर 240 देशों में प्रीमियर होगी। बता दें राकेश ओमप्रकाश मेहरा पिक्चर्स के साथ एक्सेल एंटरटेनमेंट की तरफ बनाई गई फिल्म 'तूफान' में फरहान अख्तर एक मुक्केबाज के किरदार में होंगे। फरहान अख्तर के अलावा फिल्म में मृणाल ठाकुर, परेश रावल, सुप्रिया पाठक कपूर और हुसैन दलाल भी नजर आएंगे।